फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If you throw garbage on the road, you will be fined

हाथरस: सड़क पर कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना

Fri, 13 Mar 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: If you throw garbage on the road, you will be fined
हाथरस: स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर गेस्ट हाउस में बैठक करते नगर पाल? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने के मकसद से अब डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य एक संस्था द्वारा जल्द शुरू किया जाएगा। इस सिलसिले में शुक्रवार को शहर के नवग्रह मंदिर गेस्ट हाउस में नगर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद की अध्यक्षता में बैठक हुई।
ईओ डॉ. विवेकानंद ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए प्रत्येक घर से 30 रुपये और दुकान से 50 रुपये मासिक धनराशि ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सड़क पर कूड़ा डालते हुए यदि कोई पकड़ा गया तो जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से नगर को स्वच्छ बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्व एसोसिएट डोर टू डोर कूड़ा उठाएगी। प्रत्येक वार्ड में नीली सिंबल लगी शर्ट पहनकर सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे। कूड़ा उठाने की गाड़ी तय समय पर आपकी गली पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डालना होगा। सफाई कर्मियों के मोबाइल नंबर वार्ड में सार्वजनिक किए जाएंगे। लोग इन नंबरों पर शिकायत भी कर सकेंगे। इस मौके पर स्वच्छता निरीक्षक रामबहादुर पटेल, अनिल कुमार, प्रकाश निरीक्षक योगेश भारद्वाज, प्रकाश निरीक्षक सत्यवीर सिंह पहलवान, डीपीएम मनीष अग्रवाल, प्रदीप कुमार, हरेंद्र कुमार, संदीप भार्गव, सभासद प्रतिनिधि आशीष सेंगर, अनिल गुप्ता, प्रमोद शर्मा, वीरेंद्र माहौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed