{"_id":"62b9ecba65c81b310e4848d1","slug":"hathras-if-there-is-no-rain-there-will-be-no-plantation-from-july-1-hathras-news-ali294828585","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बारिश नहीं हुई तो एक जुलाई से नहीं होगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बारिश नहीं हुई तो एक जुलाई से नहीं होगा पौधरोपण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
भीषण गर्मी का असर पौधरोपण कार्यक्रम पर भी होने लगा है। बारिश नहीं होने पर पौधरोपण कार्यक्रम भी टल सकता है। वन विभाग जिले में रोपे जाने वाले 25 लाख पौधों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। अगर एक जुलाई से पहले बारिश नहीं होती है तो पौधरोपण टल जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पौधरोपण को लेकर हर रोज शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। एक दर्जन नर्सरियों में पौधे तैयार किए गए हैं। अब जिले में रोपे जाने वाले 25 लाख पौधों को भी मेघा बरसने का इंतजार है।
एक जुलाई से पहले बारिश होती है तो पौधरोपा होगा। यदि पहली बारिश नहीं हुई तो पौधरोपण को आगे टालने पर वन विभाग में विचार चल रहा है। इस मामले में डीएफओ सीपी सिंह का कहना है कि पौधरोपण की तैयारियां पूरी है। पहली बारिश का इंतजार किया जा रहा है। बारिश होने से जमीन में नमी हो जाएगी। पौधा आसानी से उग जाएगा।