{"_id":"62829dde376167347a469efe","slug":"hathras-if-there-is-no-arrest-i-will-sit-on-a-fast-in-the-police-station-with-the-family-sasni-news-ali2917039159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिवार के साथ थाने में बैठूंगी अनशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिवार के साथ थाने में बैठूंगी अनशन पर
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करती भूपेंद्र की पत्नी रेनू।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
क्षेत्र के गांव लढौता में आठ मई की देर रात एक 40 वर्षीय युवक भूपेंद्र प्रताप सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर गांव के ही चार लोगों को नामजद किया गया था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतक की पत्नी बबली उर्फ रैनू ने पुलिस को चेतावनी दी है कि दो दिन में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह कोतवाली में परिवार सहित धरने पर बैठेगी।
दरअसल, ग्राम लढौता में आठ मई की देर रात भूपेंद्र गांव के पूर्व प्रधान सतीश चंद्र के घेर में ट्रैक्टर खड़ा कर वापस घर लौट रहे थे। तभी चार नामजद लोगों ने पारिवारिक रंजिश को लेकर भूपेंद्र को गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसकी रिपोर्ट मृतक की पत्नी बबली उर्फ रेनू गांव के ही कान्हा उर्फ कृष्ण कुमार, श्यामवीर सिंह, हरीश कुमार, जितेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई थी।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी के परिजन धमकी दे रहे है। जिससे मृतक के परिवार में भय व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगी हुई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।