फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If the wheat in-charge of the purchasing center fails, meet the officers directly.

हाथरस : क्रय केंद्र प्रभारी गेहूं फेल करें तो सीधे अफसरों से मिलें

Mon, 26 Apr 2021 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: If the wheat in-charge of the purchasing center fails, meet the officers directly.
हाथरस : मंडी समिति में बने गेहूं क्रय केंद्र पर होती तौलाई। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सरकारी क्रय केंद्र पर यदि किसी किसान का गेहूं केंद्र फेल किया जाता है तो वह अपने गेहूं का नमूना लेकर खाद्य विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी के समक्ष अपील कर सकता है। इधर, जिले के 53 क्रय केंद्रों पर अब तक एक लाख तीन हजार कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके साथ ही एफसीआई के गोदामों में भी करीब तीन हजार कुंतल गेहूं पहुंचाया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि गेहूं खरीद को लेकर शासन काफी सख्त है। इस बार गेहूं की खरीद ज्यादा से ज्यादा करने के आदेश शासन ने दिए हैं। यही वजह है कि इस बार गेहूं खरीद का कोई लक्ष्य भी शासन ने खरीद एजेंसियों को नहीं दिया है। इस बार गेहूं की खरीद में शासन स्तर से किसानों को काफी सहूलियत भी दी गई है। पहली बार गेहूं खरीद में पंजीकरण के दौरान नॉमिनी का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा यह सुविधा भी दी गई है कि यदि किसी किसान का गेहूं केंद्र प्रभारी द्वारा फेल कर दिया जाता है तो वह डिप्टी आरएमओ की अध्यक्षता में बनी कमेटी में अपील कर सकता है।
विज्ञापन

कमेटी में एडीएम, डिप्टी आरएमओ व एफसीआई के अधिकारी को शामिल किया गया है। एक अप्रैल से अब तक जिले के 53 क्रय केंद्रों पर एक लाख तीन हजार कुंतल गेहूं की खरीद भी हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि यदि किसी किसान का गेहूं केंद्र प्रभारी द्वारा फेल किया जाता है तो वह निर्धारित कमेटी के समक्ष अपील कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed