{"_id":"61098e698ebc3ec1bc448c40","slug":"hathras-if-the-vehicle-is-modified-the-warranty-will-end-hathras-news-ali2697937154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाहन को मॉडिफाइड कराया तो हो जाएगी वारंटी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाहन को मॉडिफाइड कराया तो हो जाएगी वारंटी खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने जिले के वाहन डीलरों के साथ बैठक की। एआरटीओ ने कहा कि किसी भी वाहन को मॉडिफाइड न करें। वाहनों की वास्तविकता से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अधिकांश बुलेट बाइक के स्वामी उनकी साज-सज्जा कराके उन्हें मॉडिफाई कराते हैं। बाइक के साइलेंसर को भी बदलवा रहे हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए शासन ने अब मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई का आदेश जारी किया है। इससे पूर्व मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने वाहनों डीलरों से वार्ता की।
डीलरों ने उनसे कहा कि यदि कोई वाहन स्वामी बाइक को मॉडिफाइड करता है तो उसकी हम वारंटी खत्म कर देंगे। यदि को मॉडिफाइड वाहन एजेंसी में आता है तो उसकी सूचना हम कार्यालय में देंगे। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने पर इन वाहन स्वामियों पर पांच हजार से लेकर 15 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।