फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If the system does not improve, the SP will gherao the CMO office

हाथरस : व्यवस्था नहीं सुधरी तो सपा करेगी सीएमओ ऑफिस का घेराव

Wed, 30 Jun 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: If the system does not improve, the SP will gherao the CMO office
हाथरस : सीएमओ से वार्ता करते पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन व अन्य सपाई। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लचर स्वास्थ्य सेवा और टीके की किल्लत से लोगों को हो रही परेशानी पर सपा ने अपना तीखा विरोध जताया है। इसे लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन मुख्य चिकित्साधिकारी से मिले।
सुमन ने सीएमओ से कहा कि वैक्सीन के संबंध में जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। धीरे-धीरे वातावरण में सुधार हो रहा है और टीके के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। पंजीकरण कराने के बाद विभिन्न स्वास्थ केंद्रों पर जब लोग टीका लगवाने पहुंचे तो उन्हें निराशा ही हाथ लगी और घर वापस लौटना पड़ा, जिससे लगता है कि दावे तो बहुत किए जा रहे हैं, लेकिन कोविड के प्रति सरकार गंभीर नहीं हैं। इससे लोगों में काफी गुस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी को सपा सीएमओ कार्यालय का घेराव करेगी।
विज्ञापन

सुमन के साथ सपा के जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी, महेंद्र सिंह सोलंकी, रामनारायण काके, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डंबर सिंह, गौरीशंकर बघेल, चौधरी बिजेंद्र सिंह, चौधरी अवधेश कुमार, हेमंत गौड़, ठाकुर हरवीर सिंह, मोहित कश्यप एडवोकेट, रामकुमार शर्मा, धर्मवीर चौधरी, हाजी नवाब हसन, अनिल वार्ष्णेय, शंकर पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed