फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If the snake has bitten then immediately take the victim to the hospital, get treatment

हाथरस : सांप ने डसा है तो पीड़ित को तत्काल पहुंचाएं अस्पताल, दिलाएं उपचार

Fri, 14 Oct 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If the snake has bitten then immediately take the victim to the hospital, get treatment
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस समय सर्पदंश के मामला ज्यादा आ रहे है और सर्पदंश की वजह से कई मौतें भी हो चुकी हैं। अक्सर सर्पदंश के मामले में देहात में लोग बायगीरों को चक्कर में फंस जाते हैं। साथ ही दहशत में भी लोगों की जान चली जाती है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.आरपी सिंह का कहना है कि सांप काटने पर तबियत बिगड़ने का इंतजार नहीं करें, बल्कि इमरजेंसी उपचार के लिए मरीज को अस्पताल ले जाएं। जिस जगह सांप ने काटा है, उस स्थान को बिल्कुल नहीं हिलाएं। खून को बहने दें। खून रोकने के लिए बीटाडीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें और जितना संभव हो व्यक्ति को स्थिर रखें। घाव को ढीली और साफ पट्टी से कवर करें। सांप के काटने के समय का ध्यान रखें। किसी भी तरह की झांड-फूंक कराने में समय बर्बाद न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्पदंश से यह लक्षण पैदा हो सकते हैं
जहरीले सांप के काटने से बॉडी में कई तरह के लक्षण पैदा हो सकते हैं। जैसे काटने वाली जगह पर दर्द और सूजन, ऐंठन, मतली, उल्टी, अकड़न या कंपकंपी, एलर्जी, पलकों का गिरना, घाव के चारों ओर सूजन, जलन, लाल होना, त्वचा के रंग में बदलाव, दस्त, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, जी मिचलाना, मांसपेशियों की कमजोरी, प्यास लगना, लो बीपी, घाव से खून बहना, बहुत पसीना आना और अंगों के आसपास के हिस्से का सुन्न पड़ना शामिल है।

धान की फसल उठाते वक्त युवक को सांप ने डसा
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी शिवशंकर पुत्र कुंवरपाल सिंह बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत से धान की फसल उठा रहा था। इस बीच सांप ने उसे डस लिया। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका कई घंटे तक उपचार चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed