फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If the municipality provides the place then charging station will be installed with electricity

हाथरस: नगर पालिका जगह उपलब्ध कराएं तो बिजली महकमा लगाएगा चार्जिंग स्टेशन

Sun, 19 Jul 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: If the municipality provides the place then charging station will be installed with electricity
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। नगर पालिका प्रशासन यदि बिजली महकमे को जगह उपलब्ध करा दे तो बिजली महकमा ई रिक्शा की चार्जिंग के लिए स्टेशन बनाने की तैयारी में जुटा है। शहर के ई रिक्शा चालकों को राहत देने व राजस्व को बढ़ाने की कोशिश शुरू कर दी है। चार्जिंग स्टेशन को बनाने के बाद बिजली महकमा उसको नगर पालिका के हैंडओवर कर देगा। इससे बिजली महकमा व नगर पालिका दोनों का राजस्व बढ़ सकता है।
उल्लेखनीय है कि शहर में वर्तमान में करीब दो हजार ई रिक्शों का संचालन हो रहा है। अब नगर पालिका द्वारा इन रिक्शों को नियमों से चलवाने की कोशिश तेज कर दी गई है। ई रिक्शों के पंजीकरण किए जा रहे हैं। इस बीच बिजली महकमे ने भी ई रिक्शों से राजस्व बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। बिजली महकमा के अफसर अब यह कह रहे हैं यदि नगर पालिका प्रशासन उनको जगह उपलब्ध करा दे तो वह ई रिक्शा के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर देंगे। हाईटेंशन लाइन से ट्रांसफार्मर लगाने के बाद चार्जिंग के पाइंट आदि लगाकर पालिका को दे देंगे। नगर पालिका जितनी बिजली लेगी, उस हिसाब से बिजली महकमे को भुगतान करेगी।
विज्ञापन

चार बैटरी चार्ज होती हैं 10 से 12 घंटे में
शहर की सड़कों पर चल रहे ई रिक्शे में 12 वोल्ट की चार बैटरियां लगी हुई हैं। इन बैटरियों को चार्ज होने में 10 से 12 घंटे लगते हैं। चार्जिंग के बाद ई रिक्शा करीब दस घंटे बिना रुके डगर तय करता है। एक ई रिक्शा को खड़ा करने में चार से पांच फीट जगह चाहिए। नगर पालिका द्वारा रिक्शा चालकों से रीडिंग व जगह का चार्ज लगाते हुए राशि ली जाएगी, जिससे बिजली महकमे व नगर पालिका का दोनों का राजस्व बढ़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों के बाहर चार्ज हो रहे ई रिक्शा
इन दिनों शहर में दौड़ने वाले ई रिक्शे घरों के बाहर चार्ज हो रहे हैं, जो कि अवैध हैं। ई रिक्शा चालकों को भी चार्जिंग के दौरान यहीं डर सताता रहता है कि कहीं बिजली टीम चेकिंग करने नहीं आ जाए, जिससे उनको आर्थिक नुकसान के साथ टेंशन हो। यदि शहर में चार्जिंग स्टेशन बन जाए तो काफी हद तक ई रिक्शा चालकों को भी राहत मिलेगी।
अन्य शहरों में ई रिक्शा चार्जिंग के लिए स्टेशन बने हुए हैं। यदि नगर पालिका हमें जगह उपलब्ध करा दे तो हम चार्जिंग स्टेशन बनाकर उनके हैंडओवर कर देंगे।
-हरीमोहन, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed