{"_id":"61730bb2e254aa5e523f12d6","slug":"hathras-if-the-government-is-formed-we-will-uplift-the-farmers-give-employment-to-the-youth-hathras-news-ali27642383","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सरकार बनी तो किसानों का उत्थान करेंगे, नौजवानों को रोजगार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सरकार बनी तो किसानों का उत्थान करेंगे, नौजवानों को रोजगार देंगे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जनसत्ता दल के नेता और पूर्व सांसद अक्षय प्रताप सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। यदि सरकार बनेगी तो पार्टी किसानों का उत्थान करेगी और नौजवानों को रोजगार देने का काम करेगी। वह लहरा बाईपास स्थित बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस मौके पर समाजसेवी रवि चौहान को पार्टी का प्रदेश सचिव भी नियुक्त किया गया। पूर्व सांसद का यहां जोशीला स्वागत किया गया।
पूर्व सांसद ने कहा कि कई लाख लोगों की सलाह के बाद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने इस दल की स्थापना की थी। यह सर्व समाज की पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी उनकी पार्टी का किस दल से गठबंधन होगा, इस बारे में स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता, लेकिन हम अपने बल पर ही ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास 25 साल का राजनीति का अनुभव है। वह किसी और नए दल के नेता के पास नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी योग्यता के आधार पर टिकट देगी। स्थानीय स्तर पर टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा कि यहां किसे चुनाव लड़ाना है।