फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If the crops are planted in the fields, then somewhere the water is filled

हाथरस : कहीं खेतों में फसल बिछी तो कहीं भर गया पानी

Thu, 10 Feb 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If the crops are planted in the fields, then somewhere the water is filled
हाथरस : गांव गढ़ी ख्याली में बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में बिछी गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंगलवार रात से बुधवार की दोपहर तक हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश की वजह से कई जगहों खेतों में फसलें बिछ गईं। वहीं, खेतों में पानी भरने से अब किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा है।

गांव कजरौठी, रमचेला, बिसावर, नगला छत्ती, रसमई, गढ़ी ख्याली, गढ़ी अंचा सहित कई गांवों में बारिश का पानी खेतों में भर गया। आलू किसानों का कहना है कि यदि ऐसे ही बारिश होती रही तो आलू हरा हो जाएगा और उसमें सड़न पैदा हो जाएगी। सरसों का फूल झड़ जाएगा, जिससे पैदावार प्रभावित होगी। तेज हवा चलने की वजह से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कजरौठी में ग्राम प्रधान महाराज सिंह ने गांव का भ्रमण कर आलू किसानों का हाल जाना। प्रधान ने बताया कि बारिश की वजह से आलू, सरसों की फसल में काफी नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed