{"_id":"62c33142ae8e0e029b2fe79d","slug":"hathras-if-school-children-are-found-in-an-unfit-vehicle-a-case-will-be-registered-hathras-news-ali2953396119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अनफिट वाहन में स्कूली बच्चे मिले तो दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अनफिट वाहन में स्कूली बच्चे मिले तो दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
बच्चों को लेकर जाती स्कूल बस। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अनफिट वाहनों में स्कूली बच्चों के मिलने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एआरटीओ की ओर से स्कूल की मान्यता समाप्त करने के लिए भी पत्र लिखा जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने स्कूल संचालकों को वाहनों के फिटनेस कराने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि जुलाई माह की शुरुआत के साथ स्कूलों शिक्षण कार्य की शुरुआत हो गई है। जिले का संभागीय परिवहन विभाग नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर सख्त हो गया है। अनफिट वाहनों पर कार्रवाई का खाका खींचा जा चुका है।
कार्यालय में पंजीकृत स्कूली वाहनों के डाटा को खंगाला जा रहा है। यदि कोई स्कूली वाहन बिना फिटनेस के सड़क पर चलता हुआ मिला, उसमें स्कूली बच्चे सवार पाए गए तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ संबधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन ने स्कूल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि स्कूली में लगी बस, वैन के मालिक पहले फिटनेस करा लें। जांच के दौरान वाहन अनफिट मिला तो उसे सीज कर दिया जाएगा। साथ ही संबधित स्कूल के बोर्ड को प्रपत्र भेजकर उस स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति की जाएगी।