{"_id":"6293ab8207db1373264df97e","slug":"hathras-if-e-kyc-is-not-done-then-80-thousand-farmers-will-be-deprived-of-samman-nidhi-hathras-news-ali2926897119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ई-केवाईसी नहीं कराई तो 80 हजार किसान होंगे सम्मान निधि से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ई-केवाईसी नहीं कराई तो 80 हजार किसान होंगे सम्मान निधि से वंचित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि चाहिए तो 31 मई तक सभी को अपनी केवाईसी करानी होगी। केवाईसी नहीं कराने वाले जिले के 80 हजार लाभार्थी इस बार जारी होने वाली किस्त से वंचित रह सकते हैं। शासन के निर्देश के बावजूद इन किसानों ने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई है।
जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 1.90 लाख किसानों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। शासन की ओर से इस बार आधार आधारित भुगतान शुरू किया गया है। इस कारण सभी किसानों को ई-केवाईसी कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
उपकृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि करीब 80 हजार किसानों ने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई है। इस कारण इन किसानों के खाते में इस बार 31 मई को भेजी जाने वाली किस्त नहीं जा सकेगी। जिन किसानों ई केवाईसी करा ली है, वह किसान अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर ई केवाईसी को सुनिश्चित करा लें। सभी किसान जल्द से ई-केवाईसी पूर्ण कर लें, जिससे कि किश्त आसानी से खाते में पहुंच सके।