फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: I will not leave you and your son if I do not withdraw my case

हाथरस : मुकदमा वापस न लिया तो तुझे और तेरे बेटे को नहीं छोड़ेंगे

Wed, 31 Mar 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: I will not leave you and your son if I do not withdraw my case
हाथरस : पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय । - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद के विधायक और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को धमकी भरा पत्र मिला है। जगवीर सिंह पुत्र भोले सिंह निवासी मैनपुरी के नाम से मिले इस पत्र में पूर्व मंत्री को धमकी दी गई है कि पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और उनके लोगों के खिलाफ धारा 302 के मुकदमे को वापस नहीं लिया तो उनको और उनके बेटे को नहीं छोड़ेंगे। इस मामले में रामवीर के निजी सचिव रानू पंडित ने थाना कोतवाली सदर में तहरीर दी है। स्पीड पोस्ट पर जो कोड पड़ा है, वह बाराबंकी का है।
उल्लेखनीय है कि सादाबाद विधायक व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और सादाबाद के ही पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के बीच लंबे समय से राजनीतिक रंजिश चल रही है और कई बार मुकदमे भी लिखे जा चुके हैं। दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान वर्ष 2017 में इसी रंजिश में सादाबाद क्षेत्र के एक युवक पुष्पेंद्र की हत्या भी हुई थी। इसका मुकदमा देवेंद्र अग्रवाल व उनके परिजनों के खिलाफ दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में देवेंद्र अग्रवाल को जेल भी जाना पड़ा था। अब पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के आगरा रोड स्थित निवास पर स्पीड पोस्ट से एक धमकी भरा पत्र आया है। टाइपशुदा इस पत्र में धमकी देने वाले का नाम जगवीर सिंह पुत्र भोले सिंह निवासी मैनपुरी लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि रामवीर उपाध्याय तूने हमारे विधायक देवेंद्र अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर बहुत बड़ी गलती की है। हमने कई बार तुझे समझाने का काम किया कि विधायक देवेंद्र अग्रवाल व उनके लोगों के खिलाफ मुकदमा वापस ले ले या उसकी गवाही मत होने दे। वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान तेरा बेटा चिराग उपाध्याय और तू हमारे लोगों की गोलियों से बच तो गया, लेकिन जिस तरह से हमने पुष्पेंद्र को मारा और तेरे बेटे पर गोलियां चलाईं। यदि तूने मुकदमा वापस न लिया और अपने बेटे चिराग व अपने गवाहों के बयान कराए तो अबकी तेरे बेटे चिराग उपाध्याय को हमारे लोग अत्याधुनिक हथियार और बम के गोलों से गाड़ियों सहित उड़ा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि तू कितनी भी सुरक्षा बढ़ा ले। अबके तुझे और तेरे बेटे को नहीं छोड़ेंगे। यदि तू और तेरा बेटा जिंदा रहना चाहता है तो तू 302 का मुकदमा वापस ले ले, नहीं तो सारी जिंदगी तेरी पत्नी सीमा उपाध्याय और तेरा पूरा परिवार पछताएगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि हमारे विधायक के पास हिंदुस्तान और दुनिया के छंटे हुुए अपराधी और आतंकवादी हैं। तुझसे कई गुना पैसे वाला हमारा विधायक है। रामवीर के निजी सचिव रानू पंडित ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने के लिए कोतवाली सदर में तहरीर दी है। कोतवाल अरविंद राठी का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिल गई है। जांच कराके मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
सादाबाद क्षेत्र के गांव मानिकपुर में वर्ष 2017 में मानिकपुर में पुष्पेंद्र शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी और इस मामले में अब ट्रायल चल रहा है। कुछ लोग गुंडई के बल पर धमकी दिलवाकर इस मामले में गवाही नहीं होने दे चाह रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। मेरे और मेरे परिवार के लोगों की जान माल की रक्षा करे।

-रामवीर उपाध्याय, पूर्व मंत्री व विधायक सादाबाद
यह मेरे खिलाफ साजिश है। जिस व्यक्ति का नाम पत्र में लिखा है, उसे मैं जानता भी नहीं हूं। उस समय हत्या के मुकदमे में भी मुझे झूठा फंसाया गया था। अब फिर झूठा फंसाने की साजिश है। रामवीर उपाध्याय ने खुद ही अपनी सुरक्षा बढ़वाने के लिए यह सब नाटक किया होगा।
-देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed