{"_id":"639f528b81a0855593240027","slug":"hathras-husband-thrashes-when-wife-commits-indecency-hathras-news-ali3072290100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पत्नी ने की अभद्रता तो गुस्साए पति ने की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पत्नी ने की अभद्रता तो गुस्साए पति ने की धुनाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
खाना बनाने की बात का विरोध करना एक पत्नी के लिए भारी पड़ गया। इस बात से गुस्साए पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। काफी हंगामा होने पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मारपीट के आरोपी पति को गिरफ्तार कर थाने ले गई और फिर शांतिभंग में उसका चालान कर दिया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति खेतों में ट्रैक्टर चलाने का काम करते हैं। रविवार की दोपहर को जब वह खेत से ट्रैक्टर लेकर घर पहुंचे और पत्नी से खाना देने को कहा। इस बात पर पत्नी ने खाना नहीं बनाया और पति से अभद्रता भी करने लगी।
इस बात से गुस्साए पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। हंगामा होने पर गांव के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पत्नी ने पुलिस को बुला लिया और फिर पुलिस पति को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वहां से उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। संवाद