फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Husband, mother-in-law and sister-in-law accused of murder

हाथरस : पति, सास व ननद पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 22 Aug 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Husband, mother-in-law and sister-in-law accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र की आवास-विकास कॉलोनी में 20 अगस्त को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति, सास और ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त की सुबह सुबह कोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड स्थित आवास-विकास कॉलोनी निवासी मीनू अग्निहोत्री पत्नी प्रदीप कुमार शर्मा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। सूचना पाकर मृतका के मायके पक्ष के भी पहुंच गए थे और पुलिस भी वहां आ गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। अब इस मामले में मृतका के भाई नवीन अग्निहोत्री पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी लेखराज नगर अलीगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें मीनू के पति प्रदीप, ननद अनीता व सास को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन ने कहा है कि उसकी बहन मीनू की शादी वर्ष 2004 में प्रदीप के साथ हुई थी। मीनू की सास, ननद आए दिन उसकी बहन के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करती थी और पति प्रदीप उनका साथ देता था। कई बार रिश्तेदारों ने समझौता कराने का प्रयास भी किया, लेकिन असफलता ही मिली।
20 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे उसे यह सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है। सुबह आठ बजे वह उसके घर पहुंचा। वहां उसकी बहन का शव जमीन पर पड़ा था। शरीर व गले पर फंदे की चोटों के निशान थे। मीनू के पति व अन्य ससुरालीजनों से पूछने पर नवीन को कोई जवाब नहीं दिया। नवीन ने कहा है कि उसे विश्वास है कि इन लोगों ने उसकी बहन की हत्या की है। कोतवाली निरीक्षक अरविंद राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है।
मृतका मीनू के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मायके पक्ष के लोगों के कहने पर इसलिए कराया था, ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। अब इस मामले में मृतका मीनू के भाई नवीन अग्निहोत्री पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी लेखराज नगर अलीगढ़ ने ससुराल पत्र के तीन नामजदों सहित अन्य रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग मृतका के भाई ने की है। तहरीर में आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उनकी बहन को आए-दिन प्रताड़ित करते थे। वहीं कोतवाली सदर प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राठी का कहना है कि इस मामले में तहरीर उन्हें प्राप्त नहीं हुई है, जबकि मृतका के भाई का कहना है कि तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed