फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Husband kills every day by drinking alcohol, now whatever happens, I will stay with lover

हाथरस : पति रोज शराब पीकर मारता है, अब चाहे जो हो जाए, प्रेमी के साथ ही रहूंगी

Tue, 21 Jun 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Husband kills every day by drinking alcohol, now whatever happens, I will stay with lover
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

घर से बिना गए प्रेमी के पास गई विवाहिता को परिजनों ने तलाश तो कर लिया, लेकिन अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है, जबकि उसका एक करीब तीन साल का बेटा भी है, पति, ननद सहित मोहल्ले की तमाम महिलाएं उसे मनाने में लगी हुई हैं, लेकिन अब वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। पति काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। उसके एक बेटा भी पैदा हुआ, लेकिन इसी बीच उसका चक्कर मोहल्ले के ही एक युवक से चल गया और उसी के साथ रहने की ठान ली।
विज्ञापन

पति को घर से बाहर गया था, इसी बीच वह अपने प्रेमी के पास दूसरे शहर पहुंच गई। ससुराल के लोगों को चिंता हुई कि वह कहां गई। मायके में फोन करके जानकारी की तो वह वहां पर भी नहीं पहुंची। परिजनों को मोहल्ले के ही युवक पर शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने युवक के घरवालों पर दबाव बनाया तो एक बच्चे की मां तुरंत की हाथरस आ गई और अपने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कहने लगी। जिस पर मामला पुलिस के पास पहुंचा, काफी समझाने के बाद भी विवाहिता किसी की भी सुनने को तैैयार नहीं है। उसका कहना तो बस यही है कि पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था, भूखा रखता था, इसलिए अब चाहे जो हो, प्रेमी के साथ ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed