फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: How will the polling parties reach the booths?

हाथरस : आखिर कैसे पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां बूथों तक

Sun, 02 Jan 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: How will the polling parties reach the booths?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन के दौरान पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यहां जिले में वर्तमान में छोटे-बड़े वाहनों को मिलाकर 293 वाहनों की कमी है। मंडलायुक्त ने वाहनों की कमी को दूर करने के लिए आरएम व जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं, जिससे कि मतदान के दौरान वाहनों की कमी न हो सके।
विधानसभा निर्वाचन 2022 को लेकर प्रशासन की ओर से सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। इसी के चलते पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों का आकलन किया गया है। वाहनों के आकलन में जिले में वाहनों की बेहद कमी की स्थिति सामने आई है। इसे लेकर कमिश्नर ने आरएम परिवहन विभाग व जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में हल्के वाहन 325, भारी (बस) 135, भारी मिनी बस 57 की उपलब्धता है। वहीं जिले में चुनाव को लेकर हल्के वाहन 411, भारी बस 266, भारी मिनी बस 133 की जरूरत हैं। आकलन के सापेक्ष जिले में वर्तमान में 293 वाहनों की कमी है। वाहनों की कमी को दूर करने के लिए कमिश्नर ने आरएम अलीगढ़ व जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed