फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: House collapsed after midnight, four people buried under rubble

हाथरस : आधी रात को भरभरा कर गिरा मकान, चार लोग मलबे में दबे

Sat, 10 Jul 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: House collapsed after midnight, four people buried under rubble
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सिथरौली में बृहस्पतिवार की रात्रि को अचानक से एक मकान धराशाई हो गया। उसके मलबे में एक ही परिवार के चार सदस्य दब गए। मकान के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई और फिर ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर काफी कड़ी मशक्कत के बाद परिवार के चारों सदस्यों को बाहर निकाला। घायल हुए चारों सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सिथरौली निवासी पप्पू पुत्र सकटू राम अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। इस बीच रात को करीब तीन बजे मकान की छत अचानक से भरभरा कर परिजनों के ऊपर गिर गई। मलबे में पप्पू व उसकी पत्नी रानी व बेटी रेनू और बेटा नितिन बद गए।
विज्ञापन

मकान को गिरते ही गांव में शोर मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सभी ग्रामीण मलबे में लबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका। वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed