{"_id":"5eee64788ebc3e42b410316d","slug":"hathras-hot-spot-removed-from-matkota-after-14-days-market-opened-silence-was-spreading-sikandhra-rahu-news-ali236658245","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 14 दिन बाद हटा मटकोटा से हॉट स्पॉट, बाजार खुले, पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 14 दिन बाद हटा मटकोटा से हॉट स्पॉट, बाजार खुले, पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
सिकंदराराऊ: मोहल्ला खिजरगंज से हॉट स्पॉट इलाके की नाप करते एसडीएम, ईओ, पालिका जेई।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के मोहल्ला मटकोटा में कोरोना संक्रमित मिलने के कारण हॉट स्पॉट की जद में आए कस्बे के बड़ा बाजार, नयागंज और सब्जी मंडी बाजार शनिवार को सामान्य रूप से खुले, लेकिन बाजार में ग्राहकों का अभाव रहा। पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। रविवार के कारण बाजार में बंदी रहेगी। इधर, मोहल्ला खिजरगंज में पॉजिटिव केस आने पर एसडीएम विजय शर्मा, ईओ डॉ. बृजेश कुमार, जेई पालिका पारूल दीक्षित ने हॉट स्पॉट का निरीक्षण किया और हॉट स्पॉट की पैमाइश कराई, जिससे तिराहा बाजार हॉट स्पॉट की जद में आ गया। अब इस इलाके को सील किया जाएगा।
बता दें कि 14 दिन तक कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान कई दुकानदारों ने घर पर ही दुकान लगाकर चोरी छिपे व्यापार किया। एक तरफ कोरोना संक्रमित पूरा परिवार ठीक होकर घर आ गया तो दूसरी तरफ बंदी के 14 दिन भी बीत गए और बाजार खुल गया। शनिवार को अखिल भारतीय व्यापार मंडल के नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई कि मोहल्ला खिजरगंज से हॉट स्पॉट एरिया की गलत नाप की गई है। इस पर शनिवार को ही एरिया नापा गया तो हॉट स्पॉट की जद तिराहा बाजार तक बैठी।
अधिकारियों ने तिराहा बाजार पर बैरिकेडिंग लगाने के आदेश दिए। नाप के बाद यह भी साफ हो गया कि मंडी गांधीगंज का बाजार सामान्य रूप से खुलेगा, जबकि जीटी रोड पर पहले की तरह ही व्यापारिक गतिविधियां ठप रहेंगी। केवल वाहनों का आवागमन ही रहेगा।