{"_id":"62ec05ce4cf3a25cdb024db0","slug":"hathras-hospitals-found-operating-without-doctors-hathras-news-ali2975170161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिना चिकित्सकों के संचालित मिले अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिना चिकित्सकों के संचालित मिले अस्पताल
विज्ञापन
हाथरस : एनआरसी का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. मधुर कुमार ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से निजी अस्पताल और पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। कई अस्पतालों का संचालन बिना चिकित्सक के होते मिला।
निरीक्षण में कृष्णा हेल्थ केयर हास्पिटल में साफ-सफाई व अन्य इंतजाम दुरुस्त मिले। एमजी हॉस्पिटल में जब सीएमओ पहुंचे तो उस समय कोई डॉक्टर व कोई भी स्टाफ उपस्थित नहीं मिला। निरीक्षण में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) कक्ष मिला। यह आवेदक द्वारा मांगी गई चिकित्सा सुविधा में उपलब्ध नहीं था।
अस्पताल में बायो वेस्ट के निस्तारण का कोई भी प्रबंध नहीं था। इन सभी कमियों पर एमजी हॉस्पिटल के पंजीकरण को निरस्त करने की कार्रवाई सीएमओ ने की। सीएमओ ने बीएल हॉस्पिटल मुरसान का निरीक्षण किया। यहां ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन के अनुसार कोई भी डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित नहीं मिला। अस्पताल का आवेदन निरस्त करने के साथ ही सीएमओ ने संचालक को सख्त निर्देश दिए कि बिना पंजीकरण के कोई भी चिकित्सकीय कार्य न करें। संवाद