{"_id":"63598066a91c470f664d1637","slug":"hathras-hope-to-make-ayushman-card-with-the-help-of-panchayat-assistants-hathras-news-ali303428941","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पंचायत सहायकों के सहारे आयुष्मान कार्ड बनने की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पंचायत सहायकों के सहारे आयुष्मान कार्ड बनने की आस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की ओर से सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011 की सूची में जिन व्यक्तियों का नाम शामिल हैं, उन सभी के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस क्रम में प्रशासन की ओर से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जन सेवा केंद्रों, आयुष्मान मित्रों के माध्यम आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, लेकिन लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है। अब प्रशासन की ओर से जिले की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्राम पंचायत बार आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए खाका खींचा गया है।
इस क्रम में जिले की 423 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की पीएमजेएवाई (प्रधानमंत्री जन आरोग्य एप ) पर आईडी तैयार की गई है। इन आईडी के जरिये पंचायत सहायक अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में आशा, संगिनी, राशन डीलर, सीएचओ से समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड आसानी से बना सकेंगे। इसे लेकर सीडीओ ने सभी बीडीओ को निर्देश जारी किए हैं कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही बरतने वाले पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाए। संवाद