फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Honored the princes honored with CM Panchayat Award

हाथरस : सीएम पंचायत पुरस्कार से सम्मानित प्रधानों का किया सम्मान

Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Honored the princes honored with CM Panchayat Award
हाथरस : ग्राम प्रधानों को सम्मानित करते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजनां के तहत पुरस्कृत किया गया था। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने इन प्रधानों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विकास खंड हाथरस से ग्राम पंचायत लाड़पुर को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 लाख रुपये, राजपुर को द्वितीय पुरस्कार के अंतर्गत नौ लाख रुपये एवं विकास खंड मुरसान की ग्राम पंचायत नगला गोपी को तृतीय पुरस्कार के तहत सात लाख, विकास खंड सहपऊ की ग्राम पंचायत बुढ़ाइच को चतुर्थ पुरस्कार के तहत चार लाख एवं विकास खंड मुरसान की ग्राम पंचायत नगला दया को पंचम पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये ग्राम निधि खाते में प्राप्त हुए हैं। डीएम ने समस्त पांचों ग्राम पंचायत के प्रधानों को पुरस्कार की धनराशि को ग्राम पंचायतों में आवश्यक कार्यों पर खर्च करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र एवं जिला पंचायतराज अधिकारी गोवर्धनदास जैन भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed