फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Home Quarantine to stay for 14 days after leaving Quarantine Center

हाथरस: क्वारंटीन सेंटर से निकलने के बाद 14 दिन रहेंगे होम क्वारंटीन

Tue, 14 Apr 2020 10:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Home Quarantine to stay for 14 days after leaving Quarantine Center
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा जिले में बने क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे लोगों को अब 14 दिन पूरे होने के बाद घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन लोगों को क्वारंटीन सेंटर से घर जाने के बाद भी 14 दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा। प्रशासन की ओर से इन सभी लोगों को 15 दिन का राशन भी दिया जा रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों के क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों को भी घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है।
लॉकडाउन के दौरान जिले की सीमा सील होने के बाद जिले में आने वाले लोगों को जिला प्रशासन की ओर से तहसील व ब्लॉक वार बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था। इन क्वारंटीन सेंटरों में कम्युनिटी किचन भी व्यवस्था की गई थी, जिससे भोजन की व्यवस्था बनी रहे। यहां जिले के क्वारंटीन सेंटरों में जिला प्रशासन की ओर से 255 लोगों को रखा गया था। इन क्वारंटीन सेंटरों में पांच सेंटर जिला पंचायतराज विभाग व दो सेंटर राजस्व विभाग की देखरेख में संचालित थे।
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग की देखरेख में संचालित सेंटरों में 171 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया था। इनमें से मंगलवार को 125 लोगों के 14 दिन पूरे होने पर स्वास्थ्य चेकअप के बाद इन सभी को अपने अपने घर भेज दिया गया। इन सभी लोगों को अगामी 15 दिनों का राशन भी दिया गया है। इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन में रहने के भी निर्देश दिए हैं। इन लोगों की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग व अन्य कार्मिकों को दी गई है। राजस्व विभाग की ओर से संचालित क्वारंटीन सेंटरों से भी लोगों को घर भेजे जाने प्रकिया शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि क्वारंटीन सेंटरों से 125 लोगों को घर भेज दिया गया है और होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed