फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Holika Dahan to be held in Pradoshkal, auspicious time is from seven o'clock to nine o'clock

हाथरस: प्रदोषकाल में होगा होलिका दहन, सात बजे से नौ बजे तक है शुभ मुहूर्त

Fri, 06 Mar 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Holika Dahan to be held in Pradoshkal, auspicious time is from seven o'clock to nine o'clock
आचार्य बल्लभ जी महाराज। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नौ मार्च यानि सोमवार को रात को सात बजे से नौ बजे तक होलिका दहन का शुभ समय है। वैसे शाम सात बजकर 15 मिनट पर प्रदोषकाल में बहुत ही शुभ है। खास बात यह है कि इस बार भद्रा की कोई बाधा नहीं रहेगी।
इस बारे में आचार्य बल्लभ जी महाराज ने बताया कि इस बार खास बात यह है कि पूर्णिमा सोमवार की पड़ रही है। गुरु और शनि इस बार सूर्य के नक्षत्र में उतराषाढ़ में रहेंगे। पूर्णिमा सोमवार को होने के कारण पूर्वा पर्व नक्षत्र के बाद उत्तरा पर्व नक्षत्र है। इसमें होलिका पड़ने से कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। होलिका दहन के दिन भद्रा सुबह से शुरू होकर दोपहर को एक बजे तक रहेंगी, इसलिए प्रदोषकाल में होलिका दहन सात बजकर 15 मिनट पर होलिका दहन शुभ रहेगा। आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार चंद्रमा का
विज्ञापन
ि
दन माना गया है। नौ मार्च को सोमवार पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से ध्वज योग रहेगा। जो सभी राशि के जातकों के लिए यश, कीर्ति विजय प्रदान करेगा। पूर्णिमा तिथि होने के कारण चंद्रमा का प्रभाव रहेगा। होलिका दहन पर रोक शोक और दोष का नाश होगा। यह योग देश में शांति स्थापित करने में सफल होगा। रात्रि सात बजकर 21 मिनट से आठ बजकर 45 मिनट तक होलिका दहन का शुभ समय है। वैसे प्रदोषकाल में सवा सात बजे होलिका दहन शुभ रहेगा।

सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी।

सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed