{"_id":"5e653a968ebc3eeb2e2f671a","slug":"hathras-holi-played-with-flowers-gulal-and-colors-hathras-news-ali228713668","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कहीं फूलों, कहीं गुलाल तो कहीं रंगों की खेली गई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कहीं फूलों, कहीं गुलाल तो कहीं रंगों की खेली गई होली
विज्ञापन
हाथरस: डीजे पर डांस करके होली का जश्न मनाते युवा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में रविवार को कई जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने जमकर गुलाल और फूलों से होली खेली। होली के गीतों पर थिरकते हुए लोगों ने जमकर धमाल मचाया। नमस्कार कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं।
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित राधे गार्डन में सांसद राजवीर सिंह दिलेर की मौजूदगी में होली मिलन का कार्यक्रम हुआ। सांसद ने खूब फूलों की बौछार की। सांसद पर भी जमकर फूल बरसाए गए। साथ ही सभी होली की शुभकामनाएं दीं। सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है। सभी गिले-शिकवे दूर कर रंगोत्सव के पर्व को सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि वह लोगों के लिए हर समय उपलब्ध हैं और उनकी जो भी समस्याएं हैं, उनका जल्द ही समाधान कराएंगे।
कार्यक्रम के संयोजक संदीप हाथरसी थे। इधर, श्री अग्रवाल धर्मशाला चामड़ गेट पर श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंडली द्वारा राधा कृष्ण की झांकी व शिबू पार्वती नृत्य बृज की होली पर नृत्य किए एवं भजन लोकगीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का होली की टोपी व चंदन लगाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद कुमार अग्रवाल व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट, महामंत्री मुकेश कुमार गर्ग गोटा वाले, गौरव अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, दिलीप पोद्दार, सुधीर अग्रवाल, दिनेश सेकसरिया, सुभाष, अरविंद, सुनील कुमार पोद्दार, अशोक कुमार, अमित अग्रवाल, मनु अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, उमेश चंद सिंघल, देवेंद्र गोयल, राजेश अग्रवाल, संजय कुमार, राजेश कुमार, विवेक अग्रवाल, संजय गर्ग, मनीष अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल, श्याम बिहारी अग्रवाल, सुनील कुमार थे।
संस्कार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित हाथरस रोटी बैंक के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह एवं कपल रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय थे। रामेश्वर ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना ही सच्ची सेवा है। कासगंज के हास्य कवि निर्मल सक्सेना ने काव्य पाठ कर हंसी के रसगुल्ले फोड़े। मनोज मंजुल ने वीर रस की कविताओं से माहौल में उत्साह भर दिया। 14 कपल दंपतियों का प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया। उपवेश कौशिक, जय प्रकाश शर्मा, मनमोहन अग्निहोत्री, आशीष कौशिक शैलेंद्र सांवलिया, दीपक भारद्वाज, योगेश वशिष्ठ, लोकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, लखन सिंह, नितेंद्र गौड़, मनोज वार्ष्णेय, गोपाल सोनी, गोपाल अग्रवाल, सौरभ सिंघल, आलोक सारस्वत, रविंद्र कौशिक, सुधीर बाबू, सुनील अग्रवाल, संजय कुमार शर्मा, मयंक तिवारी, दिवाकर गुप्ता थे।