फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Holi floods, colorful showers

हाथरस : चढ़ा होली का खुमार, रंग-गुलाल की हुई बौछार

Sun, 28 Mar 2021 10:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Holi floods, colorful showers
हाथरस : कस्बा मेंडू में होली के लिए रंग और पिचकारियां खरीदते बच्चे। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृज की देहरी कहे जाने वाला हाथरस होली की मस्ती में डूबा रहा। हुरियारों की टोलियां रंग गुलाल उड़ाती रहीं और धमाल मचाती रहीं। कहीं भंग की तरंग तो कहीं मदिरा के सुरूर में हुरियारों की टोलियां संगीत की धुनों पर झूमती नजर आईं। बच्चों ने भी जमकर होली खेली।
रविवार की सुबह से ही शहर में होली की धूम शुरू हो गई। घर-घर में पकवान बनाए गए। सुबह हनुमान जी की पूजा की गई और उनका भोग लगाया गया। इसके बाद महिलाओं ने नजदीकी होलिका दहन स्थल पर जाकर पकवानों और पूजन सामग्री से होलिका का पूजन किया। जो लोग अभी तक व्यस्तता के चलते त्योहार के लिए खरीदारी नहीं कर पाए थे, उन्होंने भी शाम तक खान-पान के सामान की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

गलियों और चौराहों पर होलिका दहन के लिए लकड़ियां रखवाई गईं। शाम को शहर के सभी मुख्य बाजार जल्दी बंद हो गए। शाम होते ही हुरियारों की टोलियां शहर के बाजारों में बाइकों पर और पैदल घूमते हुए धमाल मचाती हुई नजर आने लगीं। सोमवार को धुलेंडी के दिन दोपहर तक जमकर होली खेली जाएगी। इसके लिए भी बच्चों और युवाओं ने पूरी तैयारी कर ली है। रंग-गुलाल और पिचकारियों की भी खूब खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के ठेकों पर लगी रही भीड़
होली के मौके पर शराब के ठेकों पर भी सुबह से ही काफी भीड़ रही। पियक्कड़ों ने धुलेंडी तक के लिए देसी, विदेशी शराब और बीयर का खूब स्टॉक किया। रविवार की शाम पांच बजे तक इन दुकानों पर शराब और बीयर खरीदने वालों की लाइन लगी रही। कई दुकानों पर तो शाम होते ही स्टॉक खत्म हो गया।
खूब बिकीं टोपियां व मुखौटे
होली के त्योहार पर शाम होने से पहले रंग-गुलाल के साथ तरह-तरह के मुखौटे और टोपियों की जमकर खरीदारी की गई। मोदी और योगी से लेकर कुछ चर्चित चेहरों के मुखौटे पहनकर हुरियारे मस्ती करते हुए नजर आए। बाजार में चर्चित चेहरों की टोपियों की खासी मांग रही।
होली की मस्ती पर कोरोना का साया
होली की मस्ती के बीच लोगों के जेहन में कोरोना की दहशत भी रही। यही वजह है कि शहर के कई इलाकों में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार होली की रंगत कम दिखाई दी।

होलिका दहन स्थलों पर कराई सफाई
होलिका दहन स्थलों पर नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई कराई गई। शहर के होलिका दहन स्थलों के अलावा मुख्य बाजारों में भी सफाई अभियान चलाया गया। खुद नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed