फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Holding a fake roadways bus and standing in Kotwali, report filed

हाथरस : फर्जी रोडवेज बस को पकड़ कर कोतवाली में किया खड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 26 Apr 2022 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Holding a fake roadways bus and standing in Kotwali, report filed
रोडवेज बस के रंग में रंगी डग्गामार बस। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कासगंज व अलीगढ़ डिपो के अधिकारियों ने मंगलवार को अलीगढ़ जीटी रोड पर एक फर्जी रोडवेज बस पकड़ी है। डिपो के अधिकारियों ने बस को कोतवाली में खड़ा करा दिया। अधिकारियों ने बस मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस-अलीगढ़-कासगंज डिपो के अधिकारियों की लापरवाही के चलते रोडवेज के रंग में रंगी पांच फर्जी बसें रोजाना चल रही हैं। इससे रोडवेज को प्रतिमाह लाखों रुपये का चूना लग रहा है। कई बार शिकायत के बाद आरटीओ हाथरस लालाराम, एआरएम कासगंज डिपो संजीव कुमार, एआरएम अलीगढ़ परवेज खान ने जलेसर बस अड्डे के पास से डग्गेमार करती बस को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसे आगरा के ईदगाह कॉलोनी निवासी संजय सिंह नाम का युवक चला रहा था। गाड़ी का मालिक राजू नोएडा का रहने वाला है। यह एटा से आनंद विहार दिल्ली तक डग्गेमारी कर रही थी। अलीगढ़ के लिए सवारी बिठाकर यह बस स्टैंड न जाकर बाईपास पर सवारियों को उतार देती थी। यहां से सवारियों को ऑटो में 20 रुपये खर्च करके बस स्टैंड तक जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed