फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Helping OTS in Public Facilitation Center

हाथरस : जन सुविधा केंद्र बन रहे ओटीएस में मददगार

Sun, 07 Mar 2021 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Helping OTS in Public Facilitation Center
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के जन सुविधा केंद्र बिजली महकमे में चल रही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में मददगार बने हुए हैं। जिले में अब तक 23 सौ लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण करा लिया है। इस माह जिले के जन सुविधा केंद्र से महकमे के अफसरों को चार से पांच करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे द्वारा बकायेदारों को राहत देने के लिए ओटीएस का क्रियान्वयन किया गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इस समय जिले में 200 से अधिक जन सुविधा केंद्रों पर ओटीएस के तहत पंजीकरण करने के साथ बकाया भी जमा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले महीने जन सुविधा केंद्र की मदद से विभाग को 92 लाख रुपये का राजस्व मिला है। एक बिल जमा करने पर विभाग की ओर से केंद्र प्रभारी को 16 रुपये की राशि दी जा रही है। दो हजार रुपये से अधिक के बिल पर एक प्रतिशत दिया जा रहा है। विभाग का राजस्व और अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र प्रभारी पूरी तरह जुटे हैं। इस माह विभागीय अफसरों को ओटीएस के माध्यम से चार से पांच करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed