फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Helper molested daughter of Nalakup Mistry, accused absconding

हाथरस : नलकूप मिस्त्री की पुत्री से हेल्पर ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Wed, 03 Feb 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Helper molested daughter of Nalakup Mistry, accused absconding
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में नलकूप मिस्री के यहां रह रहे हेल्पर पर 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के 14 दिन बाद बुधवार को पीड़ित किशोरी ने माता-पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर थानाध्यक्ष को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता को उपचार के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा है।
क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति नलकूप बोरिंग का काम करता है। इस व्यक्ति ने अपने यहां आरोपी को हेल्पर के रूप में रख लिया। यह व्यक्ति 18 जनवरी को बोरिंग करने के लिए चला गया। उसकी पत्नी भी खेत पर चली गई थी। तभी घर में रह रहे आरोपी ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और उसे डरा-धमका दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पीड़ित किशोरी ने अपनी मां को दी तो मां ने पति को बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता को उपचार के लिए हाथरस भेज दिया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना 14 दिन पहले की है। बुधवार को इसकी रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को उपचार के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed