फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Heavy fire in gunny warehouse in Sadabad, loss of eight lakhs

हाथरस: सादाबाद में बारदाने के गोदाम में लगी भीषण आग, आठ लाख का नुकसान

Sat, 21 Dec 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Heavy fire in gunny warehouse in Sadabad, loss of eight lakhs
बारदाने के गोदाम में आग लगने के बाद उठतीं लपटें। - फोटो : SADABAD
वारदाने के गोदाम में भीषण आग, आठ लाख का नुकसान
विज्ञापन

कई घंटे तक उठती रहीं आग की लपटें, दो दमकलों, एक जेसीबी ने पाया आग पर काबू
मौके पर जुटी भीड़, एचटी लाइन से निकली चिंगारी को माना जा रहा आग लगने का कारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर मंडी समिति के निकट स्थित एक वारदाने के गोदाम में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये कीमत का वारदाना जलकर राख हो गया। गोदाम में रखी एक बाइक भी जलकर राख हो गई। दो युवक भी झुलस गए। मौके पर कई दमकलें और पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। कई घंटे तक गोदाम में आग सुलगती रही। दमकल कर्मी पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास करते रहे। गोदाम की दीवारों को जेसीबी की मदद से तोड़कर आग को बुझाया गया।
मोहल्ला बरौलियान निवासी विशन कुमार का मंडी समिति के निकट वारदाने का गोदाम है। गोदाम में गुरुवार की देर रात ही आग लग गई थी, लेकिन सुबह तड़के करीब तीन बजे आग लगने की जानकारी विशन कुमार को हुई। जब वह गोदाम पर पहुंचे तो गोदाम में रखे वारदाने में भीषण आग लगी हुई थी। देखते देखते आग पूरे गोदाम में फैल गई। आग ने अपनी चपेट गोदाम में वारदाना के अलावा एक बाइक व अन्य सामान को ले लिया।
विज्ञापन

सूचना पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दी गई तो मौके पर दो दमकल पहुंच गईं। दमकल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार की, लेकिन जब अधिक सफलता नहीं मिली तो मौके पर जेसीबी को बुलाया गया। जेसीबी के जरिए गोदाम की दीवारों को तुड़वाया गया और फिर पानी डाला गया। करीब चार से पांच घंटों की मशक्कत के बाद ही आग बुझ सकी। विशन की मानें तो गोदाम में काफी वारदाना भरा हुआ था और एक बाइक भी रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अग्निकांड में उन्हें करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण गोदाम के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी लाइन से निकली चिंगारी से गोदाम में आग लगी। आग से विशन का बेटे के हाथ और एक अन्य युवक के बाल आदि झुलस गए। मौके पर एसडीएम रामजी मिश्र भी पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed