फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hearing on bail plea of an accused in the famous daughter case today

हाथरस : बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में आज होगी एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई

Tue, 08 Jun 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hearing on bail plea of an accused in the famous daughter case today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में एक आरोपी लवकुश की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इसके लिए मंगलवार की तिथि निर्धारित की गई है। इधर, बिटिया का भाई सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच कोर्ट आया।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक बिटिया के साथ एक सनसनीखेज वारदात की गई थी। इस बिटिया ने कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले में हत्या और दुष्कर्म के चारों आरोपी संदीप, रवि, रामू और लवकुश बिटिया की मौत से पहले ही अलीगढ़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

इन चारों के खिलाफ सीबीआई आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है। एक आरोपी लवकुश की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी। पूर्व में उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है, लेकिन फिर से उसकी जमानत के लिए स्थानीय न्यायालय में याचिका दायर की गई है। सोमवार को इस याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच बिटिया का भाई कोर्ट भी आया। इधर, अब इस मामले में सुनवाई के लिए अब मंगलवार की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed