{"_id":"62321583d5cc964817353ecb","slug":"hathras-healthy-boy-girl-competition-will-be-held-in-the-schools-of-basic-hathras-news-ali287114693","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बेसिक के स्कूलों में होगी स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बेसिक के स्कूलों में होगी स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले भर के स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन होगा। इसे लेकर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा से प्राप्त पत्र के बाद बीएसए ने सभी को निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 27 मार्च तक होगा। जिसमें बच्चों के वजन व लंबाई का मूल्यांकन किया जाएगा।
अभियान के तहत लाभार्थियों के वजन व लंबाई की माप आंगनबाड़ी केंद्र के भौगोलिक सीमा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा की जाएगी। केंद्र की सीमा के बाहर के वजन व लंबाई की माप लायंस क्लब, रोटरी क्लब, आवासीय कल्याण संघ, भारतीय चिकित्सा संघ, बाल चिकित्सा संघ, नियोक्ता संघ, स्कूल युवा क्लब आदि द्वारा की जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त इन एजेंसियों का पंजीयन जिला प्रशासन द्वारा सात मार्च 2022 से स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के लिए पोषण ट्रैकर पर उपलब्ध ऑनलाइन मॉड्यूल पर किए जाने की व्यवस्था है। इसे लेकर स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को उनके विभाग द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।