{"_id":"62e1632a5f4bd43ba5221cc9","slug":"hathras-health-workers-demonstrated-by-boycotting-work-for-two-hours-hathras-news-ali296927850","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो घंटे कार्य बहिष्कार कर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो घंटे कार्य बहिष्कार कर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मांगों को लेकर बागला जिला अस्पताल पर प्रदर्शन करते फार्मसिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले भर के स्वास्थ्य कर्मी दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आवाज उठाई। यह कार्य बहिष्कार 30 जुलाई तक चलने की बात पर सभी ने जोर दिया। सरकार की नीतियों के विरुद्ध स्वास्थ्य कर्मियों का हड़ताल व धरना प्रदर्शन चल रहे हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए पटल परिवर्तनों के आदेश को अविलंब निरस्त करने की मांग करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की।
यहां पर बताया कि परिषद के आह्वान पर हाथरस के सभी स्वास्थ्य कर्मी 30 जुलाई तक रोजाना दो घंटे अपने कार्य से विरत रह कर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग सरकार से कर रहे है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, महामंत्री अंशुमान गोयल, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन अग्रवाल, चीफ फार्मेसिस्ट गोविंद शर्मा, श्यामवीर सिंह, सोमेश्वर, दुष्यंत, विशाल आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।