{"_id":"5e95f1d98ebc3e76951fd906","slug":"hathras-health-test-of-12-deposits-before-leaving-found-healthy-sikandhra-rahu-news-ali2313647144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: छोड़ने से पहले 12 जमातियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, मिले स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: छोड़ने से पहले 12 जमातियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, मिले स्वस्थ
विज्ञापन
हाथरस: केजीएन आइसोलेशन सेंटर में 12 जमातियों को मुक्त करने से पूर्व होता स्वास्थ परीक्षण।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर की विभिन्न मस्जिदों और मदरसों में रह रहे जिन 48 जमातियों को केजीएस डिग्री कॉलेज के आइसोलेशन सेंटर में क्वारंटीन किया गया था, उनमें से 12 का मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई। अब जिला मख्यालय से इनके बारे में निर्णय लिया जाएगा। 36 जमाती दूूसरे प्रांत के होने के कारण शासन के निर्देश के बाद क्वारंटीन सेंटर से मुक्त किए जाएंगे।
बता दें कि करीब 15 दिन पूर्व नगर की मस्जिदों में 48 जामातियों को प्रशासन ने चिन्हित कर इन्हें सुरक्षा की दृष्टि से नगर के जीटी रोड स्थित केजीएन डिग्री कॉलेज में बने आइसोलेशन सेंटर में रखा था। प्रशासन ने इनके खाने की भी व्यवस्था कर दी थी। 15 दिन बीत जाने के बाद 12 जमातियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें ये सभी स्वस्थ पाए गए हैं।
इनमें 11 जमाती जिले के हैं और एक बिजनौर जिले का निवासी है। इन सभी की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। एसडीएम विजय शर्मा ने मंगलवार को सेंटर में जाकर अपनी मौजूदगी मे सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। एसडीएम ने बताया कि शेष 36 जमाती दूसरे प्रांत के हैं, इसलिए इनके विषय में निर्णय शासन के निर्देश आने के बाद ही लिया जाएगा। तब तक ये सभी यहीं पर रहेंगे। जो 12 जमाती स्वस्थ्य मिले हैं, उनके बारे में प्रशासन के निर्णय का इंतजार है।