फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Health ATMs will be set up at 16 PHCs and CHCs

हाथरस : 16 पीएचसी और सीएचसी पर लगेंगे हेल्थ एटीएम

Fri, 28 Oct 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Health ATMs will be set up at 16 PHCs and CHCs
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर हेल्थ एटीएम लगाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शासन को भेजा है। इन एटीएम के जरिये शरीर की स्क्रीनिंग हो सकेगी। एटीएम से ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिज्म एज, बॉडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल की जांच की जा सकेगी।
हाल ही में शासन स्तर से पीएचसी और सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाए जाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इन एटीएम के जरिये मरीज अपने शरीर के विभिन्न अंगों की स्क्रीनिंग करा सकेगा। एटीएम के जरिये निशुल्क व निर्धारित दरों पर कई तरीके की जांच में भी आसानी से हो सकेंगी। इसे लेकर यहां जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 16 पीएचसी व सीएचसी हेल्थ एटीएम लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन ने इन स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इन सीएचसी व पीएचसी पर दिसंबर के अंत तक हेल्थ एटीएम लगा दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीएचसी व पीएचसी पर लगेंगे हेल्थ एटीएम
सीएचसी सादाबाद, सीएचसी सिकंदराराऊ, सीएचसी सासनी, सीएचसी मुरसान, सीएचसी सहपऊ, सीएचसी हसायन, सीएचसी महौ, सीएचसी कुरसन्डा, पीएचसी बिसावर, पीएचसी टिकारी, पीएचसी चंदपा, पीएचसी हाथरस जंक्शन, पीएचसी महमूदपुर, पीएचसी नगला वीर सहाय, पीएचसी मानिकपुर, नगरीय पीएचसी मधुगढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed