{"_id":"6186ca772a64d1668311af22","slug":"hathras-haze-of-pollution-in-the-atmosphere-air-quality-index-increased-hathras-news-ali2775452174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वातावरण में प्रदूषण की धुंध, वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वातावरण में प्रदूषण की धुंध, वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दिवाली पर हुई आतिशबाजी में आसमान में धुंध के बादल छा गए हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बढ़ गया है। क्षेत्र में वायु प्रदूषण का असर साफ देखा जा सकता है। शुक्रवार की शाम तक जो वायु गुणवत्ता सूचकांक 184 था वह बढ़कर अब 207 पर पहुंच गया।
दिवाली पर इस बार ग्रीन पटाखे काफी कम चले। ऐसे में इस बार जमकर धूम-धड़ाका हुआ। लोगों ने दो करोड़ से ज्यादा की आतिशबाजी फूंक दी। छोटी दिवाली से लेकर भाईदूज तक जमकर आतिशबाजी चली। शुक्रवार को पूरी रात लोगों ने आतिशबाजी चलाई और यही स्थिति भाईदूज पर रही।
इससे पर्यावरण पर असर पड़ा। वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार की सुबह 207 पर पहुंच गया। यह सेहत के लिए नुकसानदायक है। आतिशबाजी के प्रदूषण से शनिवार को आसमान में धुंध सी छाई रही। धूप कुछ देर के लिए ही निकली। संवाद