{"_id":"60afd8e48ebc3e751975c417","slug":"hathras-hathras-on-second-position-in-up-for-disposal-of-certificates-hathras-news-ali264064398","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रमाण पत्रों के निस्तारण में यूपी में दूसरे पायदान पर हाथरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रमाण पत्रों के निस्तारण में यूपी में दूसरे पायदान पर हाथरस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के आवेदनों का निस्तारण करने के मामले में हाथरस पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। डीएम रमेश रंजन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन प्राप्त होने के साथ ही तत्काल निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आवेदक को अपने प्रमाण पत्र के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं कराया जाए। आवेदन को निरस्त किए जाने की स्थिति में कारण भी स्पष्ट किया जाए।
गौरतलब है कि ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिये मूल निवास, आय और जाति सहित अन्य प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। इन प्रमाणपत्रों को बनवाने के लिए आवेदकों को जन सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन करना होता है। आवेदक अपने मोबाइल के जरिये भी इन प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन करते हैं।
यह आवेदन ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पहुंचते हैं। यहां से इन आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को भेजा जाता है। आवेदनों के निस्तारण के लिए समयावधि भी निर्धारित की गई है। इन आवेदनों के निस्तारण की शासन स्तर से भी समीक्षा की जाती है। इस मामले में यह जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है।