फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras jumped 18 places to 176th rank in cleanliness

हाथरस : स्वच्छता में 18 पायदान उछलकर 176वीं रैंक पर पहुंचा हाथरस

Sun, 02 Oct 2022 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:34 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसकेंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता के लिए लगतार प्रयास किए जा रहे हैं।इसके अलावा नगर पालिका द्वारा सफाई के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इससे नगर पंचायतों की रैंकिंग में सुधार आया है।

विज्ञापन
Hathras: Hathras jumped 18 places to 176th rank in cleanliness

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता के लिए लगतार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में हाथरस नगर पालिका भी केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। एक साल में गंदगी कम होने के साथ स्वच्छता में इजाफा हुआ है। इसकी वजह से रैकिंग में सुधार आया है। पिछले साल हाथरस की रैंकिंग 194 थी, जो इस बार 176 पर पहुंच गई है। इस तरह नगर पालिका हाथरस ने 18 पायदान की छलांग लगाई है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस शहर की पहले ढाई लाख आबादी थी। अब सीमा विस्तार बढ़ने के साथ 11 ग्राम पंचायत शामिल हो गई। इस के साथ आबादी का ग्राफ में ईजाफा हो गया। अब करीब ढाई लाख के करीब आबादी पहुंच गई थी। पहले एक लाख से अधिक की आबादी पर हाथरस नगर पालिका की 194 स्वच्छता में रैंक आई थी। जलेसर रोड पर सीवेज फार्म की भूमि पर कूड़ा निस्तारण प्लांट लगा है। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा सफाई के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में रैकिंग का आंकड़ा 176 पहुंचा है। इससे यह सामने आता है कि हाथरस शहर में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। इसके अलावा सादाबाद में स्वच्छता पर भी काम हुआ है। यहां रैंकिंग 57 से 38 पर पहुंच गई है। सिकंदराराऊ नगर पालिका की स्वच्छता रैकिंग 56 से 71 पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरदिलनगर में सफाई के इंतजाम बेहतर काम हुआ। इसके साथ 235 से 107 पर रैंकिंग पहुंची है। इसके अलावा मेंडू, सहपऊ, मुरसान, हसायन, सासनी नगर पंचायत में सफाई पर काम किया गया। इससे नगर पंचायतों की रैंकिंग में सुधार आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed