फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras district became number one in the OTS registration zone

हाथरस: ओटीएस रजिस्ट्रेशन में हाथरस जिला बना जोन में नम्बर वन 18-08-16

Mon, 09 Dec 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hathras district became number one in the OTS registration zone
ओटीएस रजिस्ट्रेशन में हाथरस जोन में नंबर वन
विज्ञापन

माइक के जरिये शहर से देहात तक बकाया जमा करने की कराई उद्घोषणा
अब तक 2,441 उपभोक्ताओं ने कराए पंजीकरण, बाकी का इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) पंजीकरण में हाथरस जिला जोन में नंबर वन बन गया है। माइक के जरिये शहर से देहात तक लोगों से बकाया जमा करने की अपील की जा रही है। अब तक 2,441 लोगों ने पंजीकरण करा दिए हैं। बाकी बकायेदारों के 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करने व बकाया के लक्ष्य को हासिल करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में बिजली महकमे का एक लाख उपभोक्ताओं पर करीब सात सौ करोड़ रुपये का बकाया है। करीब साठ हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर दस हजार से अधिक का बिजली का बिल बकाया है।
विज्ञापन

अब बिजली महकमा शत प्रतिशत बकाया हासिल करने के लिए शहर से देहात तक माइक के माध्यम से लोगों से बकाया जमा करने की अपील कर रहा है। सोशल मीडिया और कॉलर ट्यून के माध्यम से भी बकाया जमा करने का संदेश दे रहा है। अब तक जिले के 2,441 लोगों ने ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराने के साथ पहली किस्त बकाया राशि भी जमा कर दी है। इसके साथ जिला जोन में नंबर वन की सूची में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पर हो रहे मुफ्त पंजीकरण
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली महकमे के जिन बिजलीघरों पर बिलिंग काउंटर नहीं है, वहां सीएचसी संचालकों को इस काम पर लगाया गया है। बकायेदारों के फ्री रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। साथ ही अधिकारी बकायेदारों से खुद संपर्क बकाया जमा कर छूट का लाभ लेने की बात कह रहे हैं। शहर के खंड में राजस्व वसूली की स्थिति सहीं नही है। खंड द्वितीय तृतीय में राजस्व सहीं आ रहा है। अधीक्षण अभियंता हरिमोहन का कहना है कि 2441 रजिस्ट्रेशन होने के साथ जोन में हाथरस नंबर वन पर पहुंच गया है। बकाया वसूली में खंड द्वितीय व तृतीय की स्थिति सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed