फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras depot sent demand for 15 buses of BS 06 engine

हाथरस : बीएस 06 इंजन की 15 बसों की हाथरस डिपो ने भेजी मांग

Fri, 03 Jun 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Hathras depot sent demand for 15 buses of BS 06 engine
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज के बेडे़ में जल्द ही बीएस 06 इंजन की बसें शामिल होंगी। डिपो अधिकारियों ने 15 बसों की मांग परिवहन निगम मुख्यालय को भेजी है। इन बसों के मिलने के बाद डिपो से धुआं उगल रहीं पुरानी बसों की विदाई होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशि रानी का कहना है कि नई बसों के परिचालन से प्रदूषण में कमी आएगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इनमें से एक दर्जन बसें ऐसी हैं, जो पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में यात्रियों को एक से दूसरे स्थान पर पहुंचा रही हैं। ये बसें जर्जर होने के आए दिन बीच रास्ते में धोखा दे जाती हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। अब निगम स्तर पर बीएस 06 इंजन की नई बसों को बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि इन बसों में ईंधन की खपत कम होगी। यह धुआं भी कम उगलेंगी, जिससे प्रदूषण कम होगा। इन बसों को नये तरीके से डिजायन किया गया है। बस में आगे की चार वाली सीट को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। ब्लूटूथ साउंड व आरामदायक सीटें लगाई जा रही हैं। एआरएम का कहना है कि हमने 15 बसों की मांग भेजी है। उम्मीद है कि यह बसें जल्द मिल जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed