फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Handloom business lost to expensive cotton

हाथरस : महंगे कॉटन से बेपटरी हुआ हैंडलूम कारोबार

Sat, 29 May 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Handloom business lost to expensive cotton
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल में कॉटन के दामों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। कारोबार को पटरी पर लाने की योजना तैयार कर रहे उद्यमियों के सामने एक और मुश्किल खड़ी हो गई है।
उल्लेखनीय है जिले में हैंडलूम की करीब 100 फैक्टरियां हैं। इन फैक्टरियों में पांच से छह हजार लोग काम करते हैं। यहां से राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों को माल जाता है। कोरोना के चलते यह कारोबार इन-दिनों पूरी तरह ठप चल रहा है। कर्मियों को अपनी जान की चिंता सता रही है। इस कारण वह काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब संक्रमण की दर कम होने के साथ उद्यमी फिर से कारोबार को शुरू करने का मन बना रहे है तो कॉटन के दामों में वृद्धि होने से उनकी मुश्किल बढ़ गई है। अलग-अलग रंगों में आने वाले कच्चे माल पर 10 से 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, इसलिए अब हैंडलूम कारोबारी भी सरकार से उद्योग के लिए विशेष पैकेज की आस लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह नंबर कॉटन की कीमत 37 से 48 रुपये हो गई है। 10 नंबर कॉटन 93 रुपये का हो गया है। इसके अलावा अन्य कच्चे माल पर 10 से 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। अब कोरोना के बाद कारोबार को शुरू करने की सोच रहे थे। अचानक दाम बढ़ने से मुश्किल हो गई है।

-वासुदेव माहौर, हैंडलूम कारोबारी
हैंडलूम करोबार से जिले की अन्य प्रांतों में खासी पहचान है। कोरोना ने उद्योग को बेपटरी कर दिया। अब फिर से कारोबार को पटरी पर लाने की कोशिश चल रही है तो कॉटन के दाम बढ़ने से मुश्किल हो गई है। इससे माल की लागत भी बढ़ जाएगी।
-विजय कुमार शर्मा, हैंडलूम कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed