फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hacked mobile phones and cleared cash from accounts

हाथरस: मोबाइल फोन को हैक कर खातों से साफ की नकदी

Fri, 21 Aug 2020 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Hacked mobile phones and cleared cash from accounts
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नोएडा से कई लोगों के मोबाइल फोन हैक कर उनके खातों से अन्य खातों में धोखाधड़ी कर रुपया ट्रांसफर करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को तीन दिन पूर्व अलीगढ़ साइबर क्राइम की टीम ने हिरासत में ले लिया। इस जालसाजी में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन की तलाश में टीम ने कोतवाली पुलिस की मदद से बृहस्पितवार की रात को नगर में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी मोबाइल फोन पुलिस को नहीं मिला। चर्चा है कि गिरोह के नगर निवासी कई सदस्य अपना घर छोड़कर फरार हैं।
बता दें कि तीन दिन पूर्व कोतवाली पर अलीगढ़ पुलिस के साइबर सैल की टीम आई और नगर के मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी से दो युवकों को पकड़कर ले गई। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि इन युवकों ने नोएडा से मोबाइल फोन को हैक कर कई खातों से बड़े पैमाने पर नकदी को ट्रांसफर कर खातों को खाली कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच अलीगढ़ पुलिस की साइबर सैल की टीम कर रही है।
विज्ञापन

सीडीआर और अन्य तरीकों से पुलिस को दो युवकों की लोकेशन सिकंदराराऊ के मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी में मिली। इसके बाद अलीगढ़ और कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले में दबिश देकर दो युवकों को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। वहां पूछताछ में कस्बे के कई युवकों के नाम उजागर हुए हैं, जो कि इस गिरोह के सदस्य थे। अलीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी की कॉल पर कोतवाल पुलिस ने कॉलोनी और अन्य मोहल्लों में मोबाइल फोन की तलाश में दबिश दी, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। आशंका है कि इसी मोबाइल फोन में इस जालसाजी की जानकारी होगी। कुल मिलाकर अलीगढ़ पुलिस की साइबर सैल मामले की तह में जाने के लिए पूरा जोर लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed