{"_id":"5f4d41108ebc3e176a7e7506","slug":"hathras-hacked-facebook-id-and-demanded-money-from-friends-hathras-news-ali2426107163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों से मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों से मांगे रुपये
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ऑनलाइन ठगी के मामले थम नहीं रहे हैं। हैकरों ने श्रीनगर नई बस्ती रमनपुर निवासी युवक की फेसबुक आईडी हैक कर उनके दोस्तों से मैसेंजर के माध्यम से रुपये मांगे। इसकी जानकारी उनके दोस्तों ने उन्हें फोन कर दी।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती रमनपुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू की फेसबुक आई हैकरों ने हैक कर ली। हैकर ने उनको दोस्तों को मैसेंजर के माध्यम से एसएमएस भेजा कि वह काफी परेशानी में है और कुछ रुपयों को अगर इंतजाम हो तो उनके अकाउंट में डाल दें। हैकर ने अपना अकाउंट नंबर भी उनके दोस्तों को दिया।
दोस्तों ने हैकर के झांसे में आने से पहले राजू को ही सीधे फोन कर उनकी खैर खबर ली और कहा कि आपको कितने रुपयों की आवश्यकता है। जिस पर राजू ने दोस्त से कहा कि उसे रुपयों की आवश्यकता नहीं है और उनके द्वारा कोई मैसेज नहीं भेजा गया है। राजू को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अपने दोस्तों को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी और हैकरों के झांसे में न आने की बात कही।