फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Guru takes us from ignorance to the light of knowledge

हाथरस : अज्ञानता से ज्ञान रूपी प्रकाश में ले जाते हैं गुरु

Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Guru takes us from ignorance to the light of knowledge
शिक्षक दिवस पर सादाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार का सम्मान करते विधायक। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के सेंट विवेकानंद स्कूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। यहां विद्यालय प्रबंधक रामेश्वर सिंह जैसवाल (एडवोकेट) और प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती व डॉ. राधाकृष्णन के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया और माल्यार्पण किया।
भूपेंद्र शर्मा, शिव नारायन शर्मा, रश्मि चौधरी, दिव्या गुप्ता, प्रीती ने सुंदर एवं मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन शिवनारायण शर्मा, गौरव शर्मा व मनीषा वर्मा ने किया। बीआरसी स्थित कंपोजिट स्कूल सादाबाद द्वितीय में भी प्रधानाध्यापक योगेश शरण शर्मा व जितेंद्र सिंह ने डॉ. राधाकृष्णनन के छविचित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक योगेश शरण शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार दीपक जलकर सारे जग को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार गुरु भी शिष्यों को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान रूपी प्रकाश के संसार में ले जाता है। भूरी देवी, प्रज्ञारंजन, बबली, शालिनी, अफसाना, महेंद्र सिंह, देवेंद्र, संध्या बघेल, सविता चौधरी, श्रुति, प्रेमपाल, नवल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित उप्र कौशल विकास मिशन केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, भाजपा नेता प्रीती चौधरी, सुनील गौतम व छात्राओं व शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के छविचित्र पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया।
मुन्ना जायसवाल, मोनू गौतम, केंद्र संचालक विष्णु गौतम, विक्रम सिंह, कुमारी शिखा, शालू, श्याम सुंदर आदि थे। फिरोजाबाद में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में बिसावर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्वाला सिंह चौधरी का सम्मान किया गया।

क़ुरसंडा ग्राम पंचायत की प्रधान मनीषा चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि चौधरी रूपेंद्र सिंह नंबरदार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र सिंह आचार्य, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, प्रीति चौधरी की उपस्थिति में एआरपी चौधरी रणधीर सिंह, विजयवीर सिंह, केशव देव गौतम, हरिओम चौधरी, दिनेश सिकरवार, अमित प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह का सम्मान किया गया। सादाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार का हाथरस में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक हरीशंकर माहौर द्वारा सम्मान किया गया।

कंपोजिट स्कूल सादाबाद द्वितीय में शिक्षक दिवस मनाते शिक्षक।

कंपोजिट स्कूल सादाबाद द्वितीय में शिक्षक दिवस मनाते शिक्षक।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed