{"_id":"624b3d8fec5cad277a3eb5e6","slug":"hathras-graduation-first-year-semester-examination-will-start-in-degree-colleges-from-today-hathras-news-ali288532910","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज से डिग्री कॉलेजों में शुरू होगी स्नातक प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज से डिग्री कॉलेजों में शुरू होगी स्नातक प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मंगलवार से सेमेस्टर परीक्षा शुरू होगी। जिसे लेकर सोमवार को कॉलेजों में परीक्षा की तैयारियों का दौर चला। वहीं बागला डिग्री कॉलेज के नोडल केंद्र पर विश्वविद्यालय से परीक्षा सामग्री पहुंची, जिसे नोडल केंद्र प्रभारी अपनी टीम के साथ व्यवस्थित करते हुए दिखे।
मंगलवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की स्नातक प्रथम वर्ष की दिसंबर 2021 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो रही है। पहली बार शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षा को लेकर विद्यार्थी काफी उत्साह में हैं।
सोमवार को जिले के डिग्री कॉलेजों में परीक्षा की तैयारियों का दौर चला तो वहीं बागला डिग्री कॉलेज में बने नोडल केंद्र पर डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रश्नपत्र आए। जिन्हें नोडल केंद्र पर रिसीव कर परीक्षा केंद्रों के लिए बांधते एवं उन्हें तैयार कराते हुए नोडल अधिकारी एवं नोडल की टीम काफी व्यस्त नजर आई।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह ने परीक्षा से संबंधित तैयारियों पर अपनी टीम के मेजर राजकमल दीक्षित, डॉ. संदीप बंसल, डॉ. राजेश, डॉ. रजनी, यतीश नगाइच के साथ चर्चा की और कई बिंदुओं पर मंथन किया।