फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Government will evaluate the disposal of complaints in the district

हाथरस: शासन करेगा जिले में शिकायतों के निस्तारण का मूल्यांकन

Sun, 19 Jul 2020 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Government will evaluate the disposal of complaints in the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से अब फिर से आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की मॉनीटरिंग शुरू कर दी गई है। जुलाई में पूर्व की तरह ही शिकायतों के निस्तारण में जिलों के अधिकारियों का मूल्यांकन किया जाएगा। शासन के निर्देश पर एडीएम जेपी सिंह ने सभी जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय और तहसील स्तरीय अधिकारियों को समस्याओं का निश्चित अवधि में निस्तारण के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शिकायतों के निस्तारण में कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोरोना महामारी को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में नहीं जा रहे थे। इस कारण शासन स्तर से आईजीआरएस की मूल्यांकन में विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा था। अब फिर से आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग शासन स्तर से शुरू कर दी गई है। शासन ने जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं कि आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समय अवधि में निस्तारण कराया जाए। डिफॉल्टर की श्रेणी में शिकायत आने पर संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

शासन ने यह भी कहा है कि अधिकारी निरीक्षण के बाद ही शिकायत पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, क्योंकि कई अधिकारी कार्यालय में बैठकर शिकायत के निस्तारण संबंधी रिपोर्ट लगा रहे हैं। इस संबंध में एडीएम जेपी सिंह ने जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। शिकायत के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि जुलाई में सभी अधिकारियों के शिकायतों के निस्तारण का शासन स्तर से मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed