फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Government should fulfill the promises made to the victim's family: Kushwaha

हाथरस : पीड़ित परिवार से किए गए वादे पूरा करे सरकार : कुशवाहा

Thu, 07 Jul 2022 09:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Government should fulfill the promises made to the victim's family: Kushwaha
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद/हाथरस।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा बृहस्पतिवार को बिटिया के घर गईं और परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। सीमा कुशवाहा बिटिया पक्ष की ओर से स्थानीय न्यायालय में वकील हैं। परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए मांग की कि सरकार इस पीड़ित परिवार की मदद करे और घटना के समय पर सरकार ने जो आश्वासन दिए थे, उन्हें पूरा करे।
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा पीड़ित पक्ष की ओर से वकील हैं। बृहस्पतिवार को वह बिटिया के गांव भी गईं और वहां उसके परिजनों का हाल जाना। इसके बाद वह पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में सरकार की मंशा पूरी तरह से साफ है कि उसको इस परिवार को कुछ भी नहीं देना है।
विज्ञापन

यदि सरकार की मंशा ठीक होती तो जिस तरह से सरकार ने विनय तिवारी और मनीष गुप्ता के मामले में उनके परिजनों की कुछ ही दिन के अंदर मदद कर दी, वैसी ही मदद इस परिवार की कर दी होती। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बिटिया के शव को बलपूर्वक जलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब इस घटना के बाद बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन हो रहे थे, इसलिए सरकार ने इस परिवार से वादे किए लेकिन अभी तक न तो पीड़ित परिवार के किसी सदस्य को नौकरी मिली है और न ही आवास।

उन्होंने कहा कि आज बिटिया के पिता व दोनों भाई करीब दो साल से बेरोजगार हैं। सीआरपीएफ की सुरक्षा में पूरा परिवार रह रहा है। परिवार की बच्चियां घरों में कैद हैं। स्कूल नहीं जा पा रही। उन्होंने कहा कि सरकार को इसे लेकर सोचना चाहिए। कुशवाहा ने कहा कि सरकार अपने उन वादों को पूरा करे, जोकि इस परिवार से किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed