फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Government of India team took information about the progress of the schemes

हाथरस : भारत सरकार की टीम ने ली योजनाओं की प्रगति की जानकारी

Thu, 19 Aug 2021 10:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Government of India team took information about the progress of the schemes
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं सहित बच्चों के टीकाकरण में किसी तरह की कमी न रह जाए, इसके लिए भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा बिसावर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कुरसंडा के हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मौजूद मिले मरीजों व उनके तीमारदारों से भी पूछताछ की। टीम के सदस्यों ने टीकाकरण की स्थिति व वैक्सीन के रखरखाव के संबंध में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कक्ष से लेकर एफआरयू यूनिट, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, चिकित्सक कक्ष सहित अन्य सभी पटलों का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया है। सादाबाद में स्थिति बेहतर मिली है। टीम अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह, जुगेंद्र सिंह यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed