फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Government messengers will know the reality of exam preparation

हाथरस: शासन के दूत जानेंगे परीक्षा की तैयारियों की हकीकत

Wed, 05 Feb 2020 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Government messengers will know the reality of exam preparation
शासन के दूत जानेंगे परीक्षा की तैयारियों की हकीकत
विज्ञापन

डीआईओएस ने बैठक में सभी कमियों को दूर करने के केंद्र प्रभारियों को दिए निर्देश
संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने सिकंदराराऊ क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन के दूत जिले में बोर्ड परीक्षा की हकीकत जानेंगे। सात और आठ फरवरी को लखनऊ से आने वाली टीम को लेकर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। इसमें परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे आदि से संबंधित कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा अलीगढ़ मंडल ने भी सिकंदराराऊ क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआरबी इंटर कॉलेज में बैठक हुई। जिसमें डीआईओएस सुनील कुमार ने परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बताया गया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन स्तर से हर जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। ये अधिकारी सात व आठ फरवरी को जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों को जायजा लेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचेंगे, जिन्हें सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं पर भी परीक्षा से संबंधित निर्देशों के पालन में ढिलाई पाई जाती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की बात डीआईओएस ने कही। बैठक का संचालन मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई के प्रधानाचार्य रामबाबू सिंह ने किया। इस मौके पर रामनिवास दुबे, राधेश्याम वार्ष्णेय, ओमवीर सिंह, ममता उपाध्याय, राजीव कुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed