फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Government asked for suggestions to prepare the results of 10th and 12th

हाथरस : 10वीं व 12वीं का परीक्षाफल तैयार करने के लिए शासन ने मांगे सुझाव

Wed, 09 Jun 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Government asked for suggestions to prepare the results of 10th and 12th
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। अब परीक्षाफल तैयार होना है। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद लोगों से सुझाव मांग रही है। यह सुझाव निर्धारित ई-मेल आईडी पर 10 जून की दोपहर दो बजे तक दिए जा सकेंगे।
जिले में 48,736 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में शामिल होने थे। इसके लिए जिले में 93 परीक्षा केंद्र भी बनाए गए थे। परीक्षा कार्यक्रम भी बोर्ड ने जारी कर दिया था, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर कई बार असमंजस की स्थिति बनी और फिर आखिरकार परीक्षा को शासन स्तर से निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षाफल तैयार करने को लेकर शासन स्तर पर तो असमंजस की स्थिति बनी ही हुई है, इसके अलावा अभिभावक भी इसे लेकर कुछ परेशान नजर आ रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि अगर परीक्षा होती तो उनका बच्चा अच्छे नंबरों से पास होता। अब तो औसत नंबरों के आधार पर परीक्षाफल बनाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सब बातों लेकर माध्यमिक शिक्षा परिसर ने शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य लोगों से सुझाव मांगा है। सभी लोग अपने सुझाव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ई-मेल आईडी ह्वश्चड्ढशड्डह्म्स्रद्ग3ड्डद्वद्बठ्ठड्डह्लद्बशठ्ठ2021ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर 10 जून की दोपहर दो बजे तक भेज सकते हैं। डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि कोई भी व्यक्ति परीक्षाफल से संबंधित सुझाव निर्धारित ई-मेल आईडी पर 10 जून की दोहपर तक भेज सकता है। उनके सुझावों के आधार पर भी माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षाफल तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed